थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव माझगांव निवासी बीएसएफ जवान मुकुल कुमार पुत्र प्रबल कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव पहुंचा, जहां बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। जवान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।