थावे: लछवार दुर्गा मंदिर के पास दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 21 दुकानें जलकर राख, मौके पर पहुंची दमकल
गोपालगंज। गैस सिलेंडर फटने से झोपड़ीनुमा दुकान में लगी आग। आग की तेज लपटों से 21 दुकानें भी जलकर खाक। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद बुझाई आग। थावे के लछवार दुर्गा मंदिर बाजार में लगी थी आग। मौके पर पहुंची सीओ कुमारी रुपम शर्मा व थावे थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने की मामले की जांच।