रुद्रप्रयाग में उफनती नदी के बीच फंसी तीन महिलाओं का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू, आरक्षी प्रेम सिंह ने दिखाई अदम्य वीरता!
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तिलवाड़ा क्षेत्र से एक साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन का मामला सामने आया है, जहां उफनती नदी के तेज बहाव के बीच फंसी तीन महिलाओं को SDRF (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान आरक्षी प्रेम सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती नदी को पार किया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तुरंत एक अस्थाई पुल का निर्माण कर तीनों महिलाओं को सकुशल बचा लिया। पुलिस जवानों के इस अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की हर तरफ सराहना हो रही है।