देवरी: धरतीथानटांड के पास बिजली के तार से करंट लगने से तीन बैल और एक गाय की मौत
Deori, Giridih | Apr 7, 2026 देवरी प्रखंड के धरतीथानटांड (तिवारीडीह) के पास मंगलवार सुबह नीचे गिरे 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से तिवारीडीह गांव के तीन बैल और एक दुधारू गाय की मौत हो गई। मृत मवेशियों में मालती देवी का एक बैल, भजनी देवी की एक दुधारू गाय, रूबि देवी का एक बैल तथा रेनू देवी का एक बैल शामिल है। बताया गया कि सुबह मवेशियों को चरने के लिए छोड़ा गया था