चैनपुर और मेदिनीनगर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान सांप ने दो युवकों को डसा। मेदिनीनगर में सत्संग मंदिर के पास पहली घटना हुई, जबकि चैनपुर में बसरिया गांव में सोये अवस्था में एक युवक को सांप ने डस लिया। दोनों युवकों को रात में ही इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।