बांसवाड़ा: दानपुर थाना क्षेत्र के कटुंबी गांव में बच्चे को बचाने के प्रयास में बोलेरो पलटी, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के कटुंबी गांव में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां अचानक सामने आए बच्चे को बचाने के प्रयास में बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। शुक्रवार शाम 4 बजे परिजनों ने बताया कि हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो गांव से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया।