महाराजगंज: बछरावां शिवगढ़ बायपास मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक फिसलने से सवार युवक गंभीर घायल हुआ
13 जून शनिवार की दोपहर 2:30 पर बाइक की तेज रफ्तार होने के चलते अचानक बायपास मार्ग पर बाइक फिसल गई। युवक काफी दूर तक रगड़ता हुआ मार्ग पर चला गया। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। युवक बछरावां कस्बे से अपने गांव कसरावा की ओर जा रहा था, तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।