मनिका: मनिका जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा
Manika, Latehar | Oct 18, 2024 मनिका प्रखंड के जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह ने आज विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन पर्चा खरीदने का काम किया है जिसके बाद वह जल्द ही नामांकन करेंगे। बलवंत सिंह ने बताया कि बीजेपी पार्टी के द्वारा उन्हें उम्मीदवार बनाया जाएगा और अगर उन्हें पार्टी टिकट नहीं देती तो जनता के फैसले के बाद निर्दलीय भी नामांकन कर सकते हैं