बाजपट्टी: बाजपट्टी थाने के पास से पुलिस ने छह वर्ष पूर्व अपहृत युवती को किया बरामद
बाजपट्टी पुलिस ने बाजपट्टी थाने के पास से 6 वर्ष से पूर्व अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 164 के बयान के लिए युवती को कोर्ट भेजा गया है। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। आपको बता दे की बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से युवती का अपहरण 6 वर्ष पहले कर लिया गया था।