बाजपट्टी: पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बाजपट्टी थाने का किया निरीक्षण
बाजपट्टी थाने का पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने निरीक्षण किया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को शराब कारोबारी पर पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा की गई है। कांड के वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।