बाजपट्टी: बाजपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से बाजार से सामान खरीदने गई नाबालिग लड़की का हुआ अपहरण
बाजार से सामान खरीदने गई एक नाबालिग लड़की के अपहरण होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अपहृत लड़की की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें सात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है।