संदलपुर ब्लॉक सभागार संदलपुर में शुक्रवार को करीब 11बजे बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान नौ गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई, जिनमें संदलपुर की रिहान व सुमन, जमौरा की प्रियंका, सहित अन्य लोग लोग मौजूद रहे।