हाथरस: काशीराम कॉलोनी निवासी 1 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1 अवैध तमंचा 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए काशीराम कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए सदर कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया है।