जबलपुर: जबलपुर के बड़े फुहारा में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, चंद सेकंड में मलबे में बदली बिल्डिंग; मची भगदड़
संस्कारधानी के सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र बड़े फुहारा में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग चंद सेकंड में मलबे के ढेर में तब्दील हो गई। तेज धमाके जैसी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद दुकानदार, ग्राहक और राहगीर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद पूरे इलाके में धू