ब्यौहारी: ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी का लोहे का कबाड़ ले जा रहा ट्रक जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
ब्यौहारी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का लोहे का कबाड़ परिवहन कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने ट्रक सहित करीब 4 कुंटल से अधिक वजन का कबाड़ जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर दी है।