धामपुर: रेहड़ के बस स्टैंड के पास बस में सवार एक तीर्थ यात्री की अचानक तबीयत खराब होने के बाद हुई मौत
Dhampur, Bijnor | Apr 30, 2026 गुरुवार की दोपहर करीब 12:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत के हीरा कारोबारी 65 वर्षीय भीमजी भाई कमालिया बस से हरिद्वार से अयोध्या जा रहे थे। रेहड़ बस स्टैंड के पास उनकी तबीयत अचानक खराब होने पर उनके साथियों ने उन्हें अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।