इटकी: देवी मंडप कमड़े में एक घर में हुई चोरी, होली में परिवार गए थे पैतृक गांव
Itki, Ranchi | Mar 31, 2024 देवी मंडप कमड़े निवासी अनिल कुमार होली में अपने पैतृक गांव गया था। उसी दौरान चोरों ने घर के सीढ़ी रूम का एसबेस्टस तोड़कर 39,500 रुपये नगद सहित सोना की अंगूठी, चांदी का सिक्का, टीवी, इंडक्शन चूल्हे पर हाथ साफ कर लिया। इस संबंध में पीड़ित ने रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।