मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मवाना थाने पर पंचवटी कॉलोनी निवासी राहुल रस्तोगी ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके घर से दो सोने की अंगूठी चोरी हो गई है। इस मामले में घर के नौकर पर शक जाहिर किया है पुलिस ने मामले की तहरीर लेकर जांच कर कार्रवाई करने का पीड़ित राहुल रस्तोगी को आश्वासन दिया है।