महोबा: रेवारा गांव में दबंगों की फायरिंग, खेत में काम कर रहे किसान को लगी गोली, हालत गंभीर
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 रेवारा गांव में दबंगों ने खेत में थ्रेसिंग कर रहे 24 वर्षीय किसान अरुण यादव पर फायरिंग कर दी। आरोप है कि करीब 15 हमलावर बाइक से पहुंचे और गोली चला दी, जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया है। परिजनों ने बिना रंजिश हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई।