साउथ वेस्ट दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया के श्मशान घाट रोड पर एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में नजर आने लगी। सूचना मिलते ही पहले 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गई। बाद में इसकी संख्या बढ़ाकर 17 कर दी गई। फैक्ट्री में ब्लास्ट के कारण चार लोग घायल हुए हैं।