ग्वालियर गिर्द: होटल में चल रहा था जुए का फड, 7 जुआरी गिरफ्तार, करीब 1 लाख नगद और 7 मोबाइल मिले
हजीरा पुलिस ने यादव धर्मकांटे के पास स्थित होटल क्रिस्टल पार्क में चल रहे एक बडे जुए के फड को पकडा है।यहां से करीब 1 लाख रुपये की नकदी ताश की गड्डियां और 7 मोबाइल बरामद किए गए है।पुलिस ने इस सिलसिले में 7 जुआरियों मुकेश, ओमप्रकाश, विवेक, अशोक शुभम, नईम और दौलतराम को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।