शंभूगंज: सोंनडीहा गांव में ₹4.99 लाख की लागत से बने प्याऊ का प्रखंड प्रमुख ने किया उद्घाटन
सोनडीहा गांव में 15वीं वित्त योजना की चार लाख 99 हजार 83 से पियाउ का निर्माण कार्य कराने के बाद शनिवार की दोपहर बाद करीब 4:00 बजे प्रखंड प्रमुख श्वेता देवी ने विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि विपिन यादव उप प्रमुख रिंकू देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। उद्घाटन के बाद प्रमुख श्वेता देवी ने ग्रामीणों को पियाउ सुपुर्द कर दिया।