खराब मौसम की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दरभंगा के कुशेश्वर स्थान में होने वाली जनसभा रद्द हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुशेश्वर स्थान के जनसभा स्थल से थोड़ी दूर बेर चौक पहुंचे, जहां हजारों की संख्या में मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया।