सांगानेर: झोटवाड़ा इलाके में घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा, मासूम बच्चे की हुई मौत
झोटवाड़ा इलाके में स्थित जगन्नाथ पुरी में एक मासूम की स्कॉर्पियो गाड़ी के रौंदने से मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वह घर के बाहर रोड पर खेल रहा था। इसी दौरान काम पर जाकर घर लौटकर आए पड़ोसी की स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में मासूम आ गया। झोटवाड़ा थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर चालक को पकड़ लिया है।