कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में बाघिन और शावकों का शिकार कैमरे में कैद, वीडियो वायरल
Kurai, Seoni | Oct 12, 2025 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के महाराष्ट्र सीमा स्थित खुर्सापार क्षेत्र से एक रोमांचक वीडियो सामने आया है। रविवार को बताया गया कि वीडियो में बाघिन अपने शावकों के साथ हिरण का शिकार करती नजर आई, जिसे पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया। यह दुर्लभ दृश्य तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने बताया कि यह प्राकृतिक शिकार की प्रक्रिया है।