मधेपुरा: भटक कर मधेली गांव पहुंचा बारहसिंघा, ग्रामीणों ने पकड़ा, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आया वन विभाग
मधेपुरा के शंकरपुर प्रखंड अंतर्गत जिरवा मधेली पंचायत के मधेली गांव में बारहसिंघा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हिरण को पकड़ लिया, जिसके बाद उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग हरकत में आया। तत्काल संयुक्त टीम मधेली गांव पहुंची और ग्रामीणों के कब्जे से बारहसिंघा को सुरक्षित मुक्त कराया।