झांसी: भगवंतपुरा में जमीन कब्जाने की नीयत से दबंगों ने मालिक के पुत्र के साथ की मारपीट, पीड़ित ने नवाबाद थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Jun 23, 2025 जबरन जमीन को अपने नाम करने के लिए एक दबंग द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन मालीक के पुत्र को बुरी तरह से पीटा गया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाने मे प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। घटना के संबंध में भगवन्तपुरा में रहने वाले राजकुमार ने नवाबाद थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।