चंदिया: चंदिया के उपार्जन केंद्रों में अब भी पड़ा है हजारों क्विंटल गेहूं, मौसम खराब होने से बढ़ी चिंता, वेंडर की लापरवाही उजागर
Chandia, Umaria | May 30, 2026 उमरिया जिले की चंदिया में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। गेहूं खरीदी पूरी होने के बाद भी कई उपार्जन केंद्रों से अब तक गेहूं का उठाव नहीं हो सका है। ठेकेदार की उदासीनता और धीमी कार्यप्रणाली के कारण हजारों क्विंटल गेहूं खुले में या अस्थायी व्यवस्था के बीच रखा हुआ है। वहीं मौसम विभाग द्वारा बारिश की संभावना जताए जाने के बाद चिंता बड़ गयी