दिल्ली में बाबा पीर रतन नाथ जी की मंदिर–दरगाह पर एमसीडी–डीडीए की कथित तोड़फोड़ कार्रवाई के खिलाफ बरेली में बड़ा विरोध हुआ। शहर के प्रमुख महंत, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। शांतिपूर्ण मार्च निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे और स्थानीय मंत्री–सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की।