हुलासगंज: खुदौरी निवासी युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
हुलासगंज प्रखंड के खुदौरी निवासी एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे परिजनों के द्वारा स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद सदर पुलिस में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में परिजनों ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे बताया कि घायल युवक का नाम रोहित कुमार है जो अपने बाइक पर सवार होकर जहानाबाद के तरह जा रहा था तभी सोनोमा के पास सामने से आ रहे वाहन के चकमे से यह हालत हुई।