बटियागढ़: ईमली चौक के पास ट्रक पलटने से चालक फंसा, ग्रामीणों ने बचाई जान
रजपुरा किशनगढ़ छतरपुर मार्ग पर इमली चौक के पास एक बलकर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया,हादसे में ट्रक चालक बलकर ट्रक के नीचे दब गया,मौके पर ग्रामीणों ने मदद कर रेस्क्यू की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी,घटना की जानकारी लोगो ने डायल 100 पुलिस को भी दी,जिसके बाद गम्भीर हालात में चालक को अस्पताल भेजा गया,हादसे की जानकारी आज रविवार रात 8 बजे मीडिया को मिली