बटियागढ़: करकोइ के समीप अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, बाल-बाल बचा चालक
तालगांव करकोई मार्ग पर करकोई के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया,गनीमत रही घटना में चालक बाल बाल बचा, घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है ट्रैक्टर चालक कृषि कार्य करके वापस गांव लौट रहा था तभी सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया,घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पँहुचे,चालक की मदद की।