राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने पिकअप वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगा कर चोरी की दो बाइक और अवैध कच्ची शराब बेचने घूम रहे आरोपी बिलाल खान निवासी मृगवास जिला गुना को पकड़ा है। 15 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, बदरवास में पिकअप वाहन में फर्जी नंबर प्लेट लगवाई वही से दो बाइक चोरी की रास्ते में 68 लीटर अवैध शराब बेचने खरीदी। मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।