जिला प्रशासन ने रेहला कोयल नदी घाट से चोरी छिपे अवैध तरीके से बालू उठाव कर ले जा रहे तीन ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। बाद में इसे रेहला थाना पुलिस को सुपुर्द कर जिला खनन विभाग को अग्रेतर कानूनी कारवाई हेतु अग्रसारित कर दिया। थाना प्रभारी गुलशन विरुआ ने शुक्रवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे जानकारी देते हुये बताया कि जप्त ट्रैक्टर विश्रामपुर व रेहला क्षेत्र का है।