अररिया: गंगा समिति अररिया के तत्वाधान में 16 से 31 अप्रैल तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन
Araria, Araria | Apr 3, 2025 जिला गंगा समिति अररिया के तत्वाधान में नमामि गंगे के तहत 16 अप्रैल से 31 अप्रैल 2025 तक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन किया जाना है। उक्त पखवाड़ा में जिला स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, वृक्षारोपण, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, रंगोली सहित आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।