अररिया: रामनवमी पर्व को लेकर प्रमाण सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
Araria, Araria | Apr 3, 2025 अररिया समाहरणालय परिसर स्थित परमान सभागार में गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब आगामी रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम और एसपी ने की, जिसमें डीएम अनिल कुमार, एसपी अंजनी कुमार सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे.