अररिया: रामपुर मोहनपुर गांव में गर्भवती महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Apr 3, 2025 अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र स्थित रामपुर मोहनपुर गांव में एक डेर माह की गर्भवती महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई, और सूचना मिलने पर बैरगाछी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल अररिया भेज दिया, और घटना की जांच शुरू कर दी है।