धार: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर ख़ुशी मनाई।संगठन पर्व-2024 के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री एवं संगठन के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ नेता बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्वाचन की घोषणा की।