जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने लोहे के रॉड से हमला कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।