गोविंदपुर: जेठसारी में हाथियों के कहर से एक व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला, मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों में दहशत
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत थाली थाना क्षेत्र के जेठसारी टोला आंनद नगर में बीती रात हाथियों ने एक 65 वर्षीय व्यक्ति को पटक-पटक कर मार डाला जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई मृतक की पहचान जेठसारी टोला आंनद नगर निवासी बच्चु राम के रूप मे किया गया, मौत की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,