अंडर 17 सीबीएसई इंटर स्कूल देवास सहोदय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरदाना इंटरनेशनल स्कूल में सम्पन्न हुआ। यह प्रतियोगिता पिछले 7 दिनों से जारी थी, जिसमें कुल 10 स्कूलों ने भाग लिया। फाइनल मैच विंध्याचल अकादमी और सरदाना इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया।