कांके: रांची के विभिन्न इलाकों में डीआईजी ने किया भ्रमण, अफवाहों पर ध्यान ना देने का किया अपील
Kanke, Ranchi | Jan 22, 2024 अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज सोमवार को रांची डीआईजी अनूप बिरथरे ने भी रांची के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी राजकुमार मेहता, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की।