लखनादौन: धूमा में उपनगरीय क्षेत्र के अंदर जाने वाली पुरानी नेशनल हाईवे क्रमांक 7 सड़क जर्जर
लखनादौन विकासखंड के धूमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी नेशनल हाईवे क्रमांक 7 जो कि नगर के अंदर से होती हुई नेशनल हाईवे क्रमांक 34 को जोड़ती है, रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चली है। बार-बार समाचार प्रकाशन के बाद भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहे हैं।