मोहम्मदी क्षेत्र के ग्राम गुलौली निवासी विवेक सिंह पुत्र सुनील सिंह के मकान की ऊपरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में दो वॉशिंग मशीन, चार कूलर, अनाज, कपड़े, बिस्तर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।