कोण्डागांव जिले के हाट बाजारों में कारोबार करने वाले फुटकर व्यापारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज शुक्रवार शाम 4 बजे चौपाटी मैदान में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से फुटकर व्यापारियों का नया संगठन गठित किया गया, जिसका नाम ग्रामीण फुटकर मेला बाजार व्यापारी संघ, जिला कोंडागांव रखा गया है। इस संगठन में जिले के लगभग 341 फुटकर दुकानदार शामिल हैं।