गोपालगंज: विजयीपुर के खनुआ नदी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम,मामले की जांच मे जुटी पुलिस
विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव के एक पिता और पुत्र की खनुआ नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान चौमुखा निवासी 48 वर्षीय फुलेना मल्लाह और उनके छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सहनी के रूप में हुई है। दिव्यांशु का शव बुधवार शाम ग्रामीणों ने बरामद कर लिया था, जबकि फुलेना मल्लाह का शव गुरुवार को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर मिला। पुलिस ने दोनों शव