पालमपुर: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ विवेक करोल ने नगरोटा बागवां के सिविल अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं का लिया जायजा
रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉक्टर विवेक करोल ने सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा एवं वार्डों और कृष्णा डायग्नोस्टिक लैब का निरीक्षण किया और मरीजों से बातचीत की और उनका हाल-चाल जाना। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों को मिल रही दवाइयां के बारे में भी पूछा और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी बातचीत की।