धनौरा: गजरौला में प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन, पूर्व विधायक हरपाल सिंह ने किया शुभारंभ
गजरौला अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद गजरौला द्वारा शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के खिलाफ एक विशाल जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाना और इसके दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा। रैली का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं नगर स्वच्छता प्रेरक हरपाल सिंह ने हरी झंडी।