मिर्ज़ापुर: यूपी बोर्ड में आदर्श इंटर कालेज विसुंदरपुर के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इंटर टॉपर्स छात्र-छात्राओं को आदर्श इंटर कॉलेज विसुंदरपुर के प्रबंध समिति की ओर से सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह पटेल, प्रबंधक संध्या द्विवेदी और पूर्व प्रबंधक अखिलेश द्विवेदी, प्रधानाचार्य समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।