गढ़वा: गढ़वा स्टेशन के समीप मदरसा रोड रेलवे फाटक पर साइकिल सवार युवक की ट्रेन से कटने से हुई मौत
Garhwa, Garhwa | Apr 17, 2024 गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा स्टेशन के समीप मदरसा रोड रेलवे फाटक पर साइकिल सवार युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। दुर्घटना के स्थान पर शरीर के भाग जगह-जगह बिखरा पड़ा था।घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही दुर्घटना के बाद लोग उसकी पहचान में जुट गए।मृत युवक की पहचान नवादा सुखबाना गांव निवासी अरुण प्रसाद के रूप में हुआ है।